'एएनआई' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आज (1 मई) से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में औसतन ₹993 की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई समेत तमाम शहरों में कमर्शियल एलपीजी की कीमतें ₹3,000 के पार पहुंच गई हैं। बकौल एएनआई, घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।