तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम घटा दिए हैं। 'एएनआई' के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर ₹202 सस्ता हुआ है जबकि कोलकाता में इसकी कीमत में ₹209 की कमी की गई है। इस संशोधन के बाद कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलिंडर ₹2,872.50 में मिलेगा। घरेलू सिलिंडर के दाम में बदलाव नहीं हुआ।