कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दामों में की गई कटौती, महानगरों की नई कीमतें जारी
पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कटौती की है। इसके साथ ही दिल्ली में इसकी कीमत ₹83.50 घटकर ₹1,773, मुंबई में ₹83.50 घटकर ₹1,725, कोलकाता में ₹85 घटकर ₹1875.50 और चेन्नई में ₹84.50 घटकर ₹1,937 रह गई है। गौरतलब है कि लगातार तीसरे महीने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कटौती की गई है।