पेट्रोलियम कंपनियों ने 19-किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत ₹7 बढ़ा दी है। इसके साथ कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत दिल्ली में ₹1,780, मुंबई में ₹1,732, कोलकाता में ₹1,882 व चेन्नई में ₹1,944 हो गई है और घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर ₹350.50 महंगा हुआ था।