कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर ₹91.5 हुआ सस्ता

पेट्रोलियम कंपनियों ने नए वित्त वर्ष के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दामों में ₹91.5 की कटौती की है। इस कमी के बाद 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलिंडर दिल्ली में ₹2,028 में मिलेगा जबकि कोलकाता में कमर्शियल सिलिंडर के दाम ₹2,132, मुंबई में ₹1,980 और चेन्नई में ₹2,192.50 हो गए हैं। पिछले महीने कमर्शियल सिलिंडर ₹350.50 महंगा हुआ था।

Load More