कमर्शियल जहाज़ों पर ड्रोन से हमला रोकने के लिए नौसेना ने अरब सागर में तैनात किए 6-10 युद्धपोत

भारतीय नौसेना के अधिकारी ने बताया है कि कमर्शियल जहाज़ों पर ड्रोन से हमला रोकने के लिए अरब सागर और अदन की खाड़ी में सोमालिया के तट के पास 6-10 युद्धपोत तैनात किए गए हैं। नौसेना ने डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट्स और ऑफशोर पेट्रोल वेसल तैनात किए हैं। हाल में सोमालिया के तट के पास 'MV LILA NORFOLK' जहाज़ हाईजैक हुआ था।

Load More