कमला हैरिस और ट्रंप ने डिबेट के बाद 9/11 मेमोरियल पर मिलाया हाथ
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार कमला हैरिस और डॉनल्ड ट्रंप ने प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद न्यूयॉर्क स्थित 9/11 मेमोरियल पर हाथ मिलाया है। दोनों नेताओं के हाथ मिलाने का वीडियो सामने आया है। 9/11 मेमोरियल इवेंट में इन दोनों के अलावा राष्ट्रपति जो बाइडन और रिपब्लिकन पार्टी से उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस समेत कई नेता शामिल थे।