कमला हैरिस की नातिनों ने बताया उनके नाम के उच्चारण का तरीका
अमेरिका की उप-राष्ट्रपति व आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की नातिन अमारा और लीला ने डेमोक्रेटिक नैशनल कन्वेंशन (डीएनसी) में हैरिस के नाम के उच्चारण का तरीका बताया है। अमारा ने कहा, "पहले आप एक वाक्य में जैसे कौमा आता है वैसे 'कौमा' कहें।" लीला ने बताया, "फिर आप ला-ला-ला की तरह ला बोलें।"