कमला हैरिस का समर्थन अरबपति इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे ट्रंप से डरे हुए हैं: मस्क
एलन मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा है, "डेमोक्रेटिक पार्टी से अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के पीछे खड़े अरबपति डॉनल्ड ट्रंप की जीत से डरे हुए हैं।" उन्होंने कहा, "कमला का समर्थन करने वाले रिड हॉफमैन व बिल गेट्स जैसे अरबपतियों को डर है कि अगर ट्रंप जीते तो वह जेफरी एपस्टीन की सूची जारी कर देंगे।"