कमला हैरिस का समर्थन कर रहा हूं, उनकी हंसी में कशिश है: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस का समर्थन कर रहे हैं। पुतिन ने कहा, "जो बाइडन हमारे पसंदीदा उम्मीदवार थे…उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन किया तो क्यों न हम भी ऐसा ही करें।" उन्होंने कहा, "उनकी हंसी में कशिश है जिससे पता चलता है कि उनके साथ सब कुछ ठीक है।"