कमला हैरिस ने उप-राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार जेडी को दी बहस की चुनौती
अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने उप-राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जेडी वेंस को बधाई दी है और साथ ही बहस के लिए चुनौती भी दी है। उन्होंने कहा, "उम्मीद करती हूं 'सीबीएस न्यूज़' की बहस में आपसे मुलाकात होगी।" डेमोक्रेट्स 'सीबीएस' पर बहस के लिए राज़ी हैं जबकि रिपब्लिकन्स 'फॉक्स न्यूज़' पर बहस चाहते हैं।