कमल हासन को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती होने के कुछ घंटों बाद मिली छुट्टी
अभिनेता कमल हासन बुधवार को चेन्नई के श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में भर्ती हुए थे। बकौल रिपोर्ट्स, 68-वर्षीय हासन को बुखार था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हासन की टीम ने बताया कि अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और डॉक्टर्स ने उन्हें 2 दिन आराम करने की सलाह दी है।