कमलनाथ के घर पहुंची एमपी पुलिस, बीजेपी प्रत्याशी के अश्लील वीडियो को लेकर पीए से की पूछताछ
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट (मध्य प्रदेश) से बीजेपी उम्मीदवार विवेक साहू के कथित अश्लील वीडियो को लेकर पुलिस सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर पहुंची और उनके पीए आरके मिगलानी से पूछताछ की। साहू ने मिगलानी और एक पत्रकार पर फर्ज़ी अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं।