कमलनाथ के बेटे नकुल ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच 'X' बायो से हटाया कांग्रेस

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच अपने 'X' बायो से 'कांग्रेस' शब्द हटा लिया है। नकुल के बायो में अब लिखा है, "संसद सदस्य, छिंदवाड़ा (एमपी)।" इससे पहले कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा नहीं किए जाने के बावजूद नकुल ने छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने का एलान किया था।

Load More