कमलनाथ के लिए बीजेपी के दरवाज़े न खुले थे, न खुले हैं: बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा
कांग्रेस नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया है, "...सिखों के हत्यारे...कमलनाथ के लिए बीजेपी के दरवाज़े न खुले थे, न खुले हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होते हुए कभी ऐसा संभव नहीं हो पाएगा, ऐसा मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं।"