कमलनाथ पहुंचे दिल्ली, बीजेपी में जाने की अटकलों पर मीडिया से बोले- पहले आपको बताऊंगा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। वहीं, कमलनाथ ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर पत्रकारों से कहा, "अगर ऐसी कोई बात होगी...तो सबसे पहले आप लोगों को बताऊंगा।" इसके बाद पत्रकारों ने कहा 'इसका मतलब आप इससे इनकार नहीं कर रहे हैं' जिस पर उन्होंने कहा, "ये आपलोग कह रहे हैं।"