कमलनाथ व हमारे बीच मतभेद रहे हैं मनभेद नहीं: 'कपड़ा फाड़' बयानबाज़ी पर दिग्विजय
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मज़ाक का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दिग्विजय ने कहा, "हमारे बीच वैचारिक मतभेद रहे हैं जो दोस्तों के बीच स्वाभाविक हैं लेकिन कभी मनभेद नहीं रहे।" कमलनाथ ने एक सभा के दौरान कहा था कि असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं को 'दिग्विजय के कपड़े फाड़ देने चाहिए'।