कमिंस ने 100वां टेस्ट खेलने वाले पुजारा को दी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा साइन की हुई जर्सी

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा साइन की हुई जर्सी गिफ्ट की जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। जर्सी पर लिखा था, "सभी शानदार मुकाबलों के लिए आपका धन्यवाद।" बीसीसीआई ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन लिखा, "क्रिकेट की खेल भावना...क्या शानदार जेस्चर है!"

Load More