कमिंस से एमआई-आरसीबी मैच के टॉस विवाद पर बात करते दिखे फाफ डुप्लेसी; वीडियो हुआ वायरल
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके इशारों से ऐसा लग रहा है कि वह एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस से एमआई-आरसीबी मैच के टॉस विवाद पर बात कर रहे हैं। यह वीडियो आरसीबी-एसआरएच मैच का है। फैन्स ने दावा किया था कि रेफरी ने सिक्का उठाने के बाद उसे पलट दिया था।