कमज़ोर दिलवालों को नहीं देखना चाहिए था: T20 विश्व कप फाइनल पर शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टी20 विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर कहा है कि उनकी सांसें बड़ी देर तक ऊपर-नीचे होती रही थीं। उन्होंने कहा, "मुझे तो ऐसा लगा कि कमज़ोर दिलवाले मैच को न देखें।" इससे पहले उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, "इस ऐतिहासिक जीत पर प्रत्येक भारतवासी हर्षित और गर्वित है।"