कमज़ोर नतीजे के बाद टूटे सुज़लॉन एनर्जी के शेयर, ब्रोकरेज फर्म्स ने दिए नए टारगेट
सुज़लॉन एनर्जी के शेयर कमज़ोर तिमाही नतीजों के बाद बुधवार को कारोबार के दौरान 4.26% टूटकर ₹60.44 के स्तर पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल, जेएम फाइनेंशियल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ और नुवामा ने इसे क्रमश: ₹80, ₹78, ₹76 और ₹67 का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं, कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हिमांशु मोदी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।