कमज़ोर बाज़ार में भी 10% उछले विशाल मेगा मार्ट के शेयर, जानें कारण
विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में सोमवार को बाज़ार की कमज़ोरी के बावजूद ज़ोरदार तेज़ी दिखी और शुरुआती कारोबार में शेयर 10% की तेज़ी के साथ ₹113.95 के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इस तेज़ी की सबसे बड़ी वजह गुणेंद्र कपूर को अगले पांच साल के लिए फिर से MD और CEO बनाए जाने की खबर मानी जा रही है।