'कमज़ोर' कहे जाने के बाद समांथा ने शेयर की वर्कआउट की फोटो, लिखा 'उतनी भी नाज़ुक नहीं हूं'

एक ट्विटर हैंडल द्वारा 'कमज़ोर' कहे जाने के बाद अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर जिम के वर्कआउट की अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "उतनी भी नाज़ुक नहीं हूं।" दरअसल, ट्विटर हैंडल ने समांथा की तस्वीरें शेयर कर कहा था कि अभिनेत्री का 'चार्म और चेहरे की चमक चली गई है'।

Load More