करोड़पति निकला मुंबई में महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी करने वाला शख्स
मुंबई में महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार रंजीत कुमार उपेंद्र उर्फ मुन्ना करीब 10-साल से चोरियां कर रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि मुन्ना एक करोड़पति है जिसके पास मुंबई में फ्लैट, बिहार में पुश्तैनी मकान व कृषि भूमि और बैंक खातों में लाखों रुपए हैं। बकौल पुलिस, उसे चोरी की लत थी।