करोड़पति निवेशकों की टॉप 10 शेयर होल्डिंग कौनसी हैं?
भारत के हाई नेट वर्थ इन्वेस्टर्स (HNIs) की NSE कंपनियों में हिस्सेदारी रिकॉर्ड ₹9.92 लाख करोड़ पहुंची। जून अंत तक HDFC बैंक HNI निवेशकों की सबसे बड़ी शेयर होल्डिंग रही और बैंक में उनकी हिस्सेदारी का बाज़ार मूल्य ₹28,972 करोड़ था। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (₹24,383 करोड़), टाइटन (₹23,744 करोड़), इन्फोसिस (₹17,251 करोड़) और कोटक महिंद्रा बैंक (₹15,512 करोड़) रहे।