करोड़पति ससुर को मरवाने के लिए बहू ने बनाई थी 3 योजना, प्लान A और B फेल हुए तो C से हुआ मर्डर
कानपुर के करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या कराने वाली बहू ने प्लान ए/बी/सी बनाए थे। पुलिस के अनुसार, प्लान-ए में कारोबारी को सड़क पर वाहन से टक्कर मारनी थी और प्लान-बी में घर में तकिए से मुंह दबाना था ताकि हार्ट-अटैक लगे। बकौल आरोपी, कारोबारी ने उन्हें देख लिया था इसलिए उन्होंने प्लान-सी के तहत चाकू से हमला किया।