करुण नायर ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में नज़रअंदाज किए जाने पर तिलक वर्मा व साउथ ज़ोन पर कसा तंज़
कर्नाटक के बल्लेबाज़ करुण नायर ने दलीप ट्रॉफी-2026 के फाइनल में ईस्ट ज़ोन के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में उन्हें न चुने जाने पर साउथ ज़ोन पर तंज़ कसा है। X पर 'उन्हें टीम से बाहर रखना समझ से परे है' वाले कमेंट को रीपोस्ट करते हुए नायर ने लाफिंग इमोजी के साथ लिखा, "समझ से परे कहना कम होगा।"