करीना, तैमूर और जेह को हमलावर से बचाने की कोशिश में चाकू से घायल हुए सैफ: रिपोर्ट्स
'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्टर सैफ अली खान के घर में गुरुवार को जब हमलावर घुसा था तब करीना, तैमूर और जेह को हमलावर से बचाने की कोशिश में सैफ चाकू से घायल हो गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, हमले से पहले हमलावर 2 घंटे तक सैफ अली खान के घर में छिपा था।