करीना कपूर और संजय लीला भंसाली लंबे इंतज़ार के बाद साथ करेंगे काम
ऐक्ट्रेस करीना कपूर और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक बार फिर साथ में काम करने जा रहे हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना की अगली फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शन के बैनर तले किया जाएगा जिसके निर्देशन की ज़िम्मेदारी आतिश कपाड़िया संभालेंगे। कपाड़िया को लोकप्रिय सिटकॉम 'खिचड़ी' और नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'चुंबक' के निर्देशन के लिए जाना जाता है।