करीना कपूर की आगामी फिल्म से बाहर हुए आयुष्मान खुराना: रिपोर्ट
'मिड डे' की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म से बाहर हो गए हैं। बकौल 'मिड डे', आयुष्मान खुराना को इस साल 2 बड़ी फिल्मों की शूटिंग करनी है और इस वजह से वह करीना कपूर अभिनीत इस फिल्म के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं।