करीना कपूर ने फूले पेट वाले शख्स की तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की अफवाहों का उड़ाया मज़ाक
प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच ऐक्ट्रेस करीना कपूर ने एक आदमी की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपना फूला हुआ पेट दिखाता नज़र आ रहा है। तस्वीर के साथ करीना ने हंसने और पिज़्ज़ा वाली इमोजी शेयर कर लिखा, 'हट ना बे'। इससे पहले करीना की टीम उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों का खंडन कर चुकी है।