करीना ने सैंडल उठाकर चल रहे बेटे तैमूर की तस्वीरें कीं शेयर; कहा- मां की सेवा इस साल और हमेशा
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी सैंडल उठाकर चल रहे अपने बेटे तैमूर की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मां की सेवा इस साल और हमेशा…हैप्पी न्यू इयर फ्रेंड्स…और तस्वीरें भी जल्दी आ रही हैं।" गौरतलब है कि तैमूर, सैफ अली खान और करीना की पहली संतान हैं और उनका जन्म 2016 में हुआ था।