करीना या अन्य किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया: घायल सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाला ऑटो चालक
अभिनेता सैफ अली खान को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह राणा ने बताया है कि घटना के बाद सैफ की पत्नी-ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान या अन्य किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है। उन्होंने बताया, "मुझे पूछताछ के लिए (बांद्रा पुलिस स्टेशन) बुलाया गया था...मेरी (सैफ के परिवार से) किसी से कोई बातचीत नहीं हुई।"