कर्नाटक CM से जुड़े MUDA केस में ₹300 करोड़ की 142 संपत्तियां ED ने की ज़ब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एमयूडीए से जुड़े धन शोधन मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य के खिलाफ चल रहे मामले में ₹300 करोड़ की 142 अचल संपत्तियों को ज़ब्त किया है। ईडी ने यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस मैसूरु द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की है। ये संपत्तियां रियल एस्टेट व्यवसायी और एजेंट के नाम पर दर्ज हैं।