कर्नाटक HC ने PF धोखाधड़ी केस में रॉबिन उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट पर लगाई रोक

कर्नाटक हाईकोर्ट ने पीएफ धोखाधड़ी मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वॉरंट पर मंगलवार को रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने वॉरंट के अलावा उथप्पा के खिलाफ पीएफ मामले से जुड़ी सभी कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। उथप्पा ने अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वॉरंट को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी।

Load More