कर्नाटक के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को खाने में दिए अंडे, फिर वीडियो बनाकर ले लिए गए वापस
कोप्पल (कर्नाटक) में एक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिड-डे मील में अंडे परोसे गए और फिर उसका फोटो-वीडियो बनाने के बाद अंडे वापस ले लिए गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आंगनबाड़ी की 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है, कर्नाटक में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अंडे देना अनिवार्य है।