कर्नाटक के घर में घुसा 9 फीट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने
कर्नाटक के एक घर में छिपे 9 फीट लंबे किंग कोबरा का रेस्क्यू किए जाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। मेटल के एक डिब्बे में कोबरा के दिखने के बाद परिवार ने वन विभाग को इसकी सूचना दी थी। अगुम्बे वर्षावन अनुसंधान स्टेशन (एआरआरएस) की टीम ने कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।