कर्नाटक के छात्र ने CET परीक्षा केंद्र पर 'जनेऊ' काटकर कूड़ेदान में फेंके जाने का लगाया आरोप
कर्नाटक में सीईटी के दौरान छात्रों के जनेऊ उतरवाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच धारवाड़ के एक ब्राह्मण छात्र ने परीक्षा केंद्र पर 'जनेऊ' काटकर कूड़ेदान में फेंके जाने का आरोप लगाया है। छात्र ने कहा, "इस घटना के बाद मैं इतना परेशान हो गया था कि मैं परीक्षा पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सका।"