कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का अंतिम संस्कार बुधवार को मंड्या में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य नेता मौजूद रहे। कृष्णा का मंगलवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था और राज्य सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी।