कर्नाटक के मंत्री ने ट्रंप को दिखाई मिडिल फिंगर, भारत को 'नर्क' बताए जाने पर दी प्रतिक्रिया
कर्नाटक के मंत्री संतोष लाड ने भारत को 'नर्क' बताने वाला पत्र शेयर करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए उन्हें कैमरे पर मिडिल फिंगर दिखाई है। उन्होंने कहा, "मिस्टर ट्रंप आप मैड मैक्स हैं...जानता हूं कि आप अमेरिका के राष्ट्रपति हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप...मेरे देश के बारे में...कुछ भी बोल सकते हैं।"