कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र ने दूसरी बार दिया इस्तीफा, ₹89 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपों में घिरे
कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र ने ₹89 करोड़ के 'महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम' से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच दूसरी बार इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की घोषणा करते हुए नागेंद्र ऑन-कैमरा भावुक हो गए। उन्होंने इससे पहले जून 2024 में इस्तीफा दिया था और 3 अगस्त 2026 को उन्हें दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।