कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर की कार का हुआ एक्सीडेंट, आईं हल्की चोटें
कर्नाटक की महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर की कार का मंगलवार सुबह बेलगावी में एक्सीडेंट हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, ड्राइवर ने सड़क पर कुत्ते को बचाने के लिए स्टीयरिंग घुमा दिया था जिससे कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार हेब्बालकर को चेहरे व कमर पर और उनके भाई के सिर में हल्की चोटें लगी हैं।