कर्नाटक की महिला सब-इंस्पेक्टर व 2 पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस ने होटल से किया गिरफ्तार
जयपुर में दहेज मामले की जांच के लिए पहुंची कर्नाटक पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर व अन्य दो पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट, उन्होंने दहेज के मामले में राहत दिलाने के बदले एक शख्स से ₹2-लाख रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर जयपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल से उन्हें ₹40,000 नकद के साथ पकड़ा।