कर्नाटक के सीएम को MUDA घोटाला मामले में पूछताछ के लिए 6 नवंबर को किया गया तलब
कर्नाटक में 'मुडा' घोटाला मामले में लोकायुक्त पुलिस ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पूछताछ के लिए 6 नवंबर को तलब किया है जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पूछताछ में शामिल होने की सहमति दी है। इस मामले में मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती बीएम से 25 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी। मामले में सिद्धारमैया के कई रिश्तेदार भी आरोपी बनाए गए हैं।