कर्नाटक कैबिनेट के बाद पं. बंगाल विधानसभा ने NEET के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव
पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य में एनईईटी को खत्म करने और मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक नई प्रवेश परीक्षा लाने का प्रस्ताव पारित किया है। इसमें एनटीए के निष्पक्ष परीक्षा कराए जाने में कथित असफलता की निंदा की गई है। इससे पहले कर्नाटक कैबिनेट ने एनईईटी परीक्षा रद्द करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी।