कर्नाटक कैबिनेट ने जातिगत जनगणना को दी मंजूरी, 17 अप्रैल को होगी रिपोर्ट पर चर्चा
कर्नाटक कैबिनेट ने शुक्रवार को जातिगत जनगणना की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी जिसपर 17 अप्रैल को विशेष कैबिनेट बैठक में चर्चा होगी। फिलहाल, रिपोर्ट गुप्त रखी गई है और सभी मंत्रियों को समीक्षा के लिए भेज दी गई है। यह जनगणना 2015 में सिद्धारमैया सरकार के दौरान शुरू हुई थी जिसमें 5.98 करोड़ लोगों को कवर किया गया था।