कर्नाटक सरकार ने मुख्यमंत्री रहे SM कृष्णा के निधन पर 11 दिसंबर को घोषित किया अवकाश
कर्नाटक सरकार ने पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के निधन पर राज्य में 10-12 दिसंबर तक तीन दिवसीय शोक घोषित किया है। वहीं, बुधवार (11 दिसंबर) को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके अनुसार, कल सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। गौरतलब है, कृष्णा का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।