कर्नाटक में ₹2 प्रति लीटर बढ़ीं नंदिनी दूध की कीमतें
कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने कर्नाटक में नंदिनी ब्रांड के दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है और 26 जून से नई कीमत को लागू किया जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक, ग्राहकों को प्रति पैकेट 50 मिलीलीटर अधिक दूध मिलेगा। अब 550 मिलीलीटर दूध के पैकेट की कीमत ₹24 और 1050 मिलीलीटर के पैकेट की कीमत ₹44 होगी।