कर्नाटक में 'पुष्पा 2' देखने जा रहे युवक की पटरी पार करते समय ट्रेन से कटकर हुई मौत
कर्नाटक के डोड्डाबल्लपुर में 'पुष्पा-2' देखने के लिए रेलवे ट्रैक को जल्दबाज़ी में पार कर रहे 19 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। पुलिस ने बताया है कि युवक अपने 2 दोस्तों संग फिल्म देखने जा रहा था। हैदराबाद में फिल्म प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी।