कर्नाटक में 'राहुल को थप्पड़ मारने चाहिए' बयान को लेकर बीजेपी नेता पर एफआईआर दर्ज
मंगलुरु (कर्नाटक) में कांग्रेस के एक पार्षद ने 'राहुल गांधी को थप्पड़ मारने चाहिए' बयान देने को लेकर बीजेपी विधायक भरत शेट्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, मंगलुरु सिटी नॉर्थ सीट से विधायक भरत शेट्टी ने कहा था कि हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को संसद में बंद कर थप्पड़ मारने चाहिए।